उत्तर प्रदेश : महराजगंज
23 नवंबर 2026 : पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण, सलामी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी| इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस झण्डा दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, अदम्य साहस, त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। यह दिवस प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस एवं समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया गया था। यह विशिष्ट सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य पुलिस बल बना। तभी से प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झण्डा दिवस मनाया जाता है। पुलिस ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली विरासत, वीरता, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ध्वज में शामिल लाल एवं नीला रंग पुलिस बल की शक्ति, साहस, निष्ठा एवं गौरवशाली परंपराओं को प्रदर्शित करता है। यह दिवस पुलिसकर्मियों को विभागीय गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



