फरेंदा पुलिस का बड़ा एक्शन दो राज्यों के आरोपी गिरफ्तार,आठ पैकेटों में मिले 40 मोबाइल !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

23 नवंबर 2026 : फरेंदा मोबाइल चोरी के मामले में फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक पुरुष और देहरादून की एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 40 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें 14 वनप्लस और आठ एप्पल आईफोन शामिल हैं। बरामद सभी मोबाइल आठ अलग-अलग पैकेटों में रखे गए थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मोबाइलों की बरामदगी को पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026, धारा 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शनिवार, 21 नवंबर को पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बस स्टॉप बोर्ड के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आठ पैकेटों में रखे 40 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइलों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के साकेत स्थित पुष्प विहार निवासी मनमोहन सिंह राणा (41) और उत्तराखंड के देहरादून जिले के कैलाशपुर खुर्द निवासी संगीता सिंह (42) के रूप में हुई है। बरामद मोबाइलों में वनप्लस के 14, एप्पल आईफोन के आठ, रेडमी के छह, वीवो के चार, सैमसंग के दो, नथिंग के दो, ओप्पो के दो, पोको का एक और रियलमी का एक मोबाइल शामिल है।आठ अलग-अलग पैकेटों में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल मिलने के बाद बरामदगी को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। मोबाइल कहां से लाए गए थे और किन घटनाओं से इनका संबंध है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान और उनकी चोरी से जुड़े मामलों का सत्यापन भी आगे की कार्रवाई का अहम हिस्सा होगा।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल मनीष कुमार, नवनीत कुमार और महिला कांस्टेबल बिंदू सरोज शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts