साइबर अपराध के विरुद्ध बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जीवाड़े एवं धोखाधड़ी के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, POS मशीन से ₹ 44.17 लाख के लेन-देन व NCRP Complaint में विभिन्न बैंक खातों का खुलासा !

उत्तर प्रदेश : बस्ती 

 

21 नवंबर 2026 : साइबर अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध श्री कुलदीप यादव के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना बस्ती पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पीड़ित संदीप यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी पगार खास, थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने लिखित तहरीर दी कि PF का फंड आने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा उनके स्वयं के बैंक खाते, उनके भाई के बैंक खाते तथा उनके मित्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और उन खातों में लाखों रुपये मंगाकर निकाल लिए गए। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मु0अ0सं0- 0029/2026, धारा 318(4), 319(2), 336, 338, 340(2), 61(2), 317(2) BNS तथा 66C व 66D IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज, पहचान पत्र व नकदी बरामद की गई है। बरामद भारतपे POS मशीन के लेन-देन की जांच में 44 लाख 17 हजार 996 रुपये का ट्रांजैक्शन प्रमाणित हुआ है, वहीं अभियुक्तों से जुड़े अब तक की जांच में विभिन्न बैंक खातों की जानकारी सामने आई है, जिनकी गहनता से जांच प्रचलित है। NCRP पोर्टल पर अब तक कुल 07 शिकायतों (कंप्लेंट) का दर्ज होना पाया गया है, जिनके संबंध में भी विस्तृत छानबीन की जा रही है।

कार्यप्रणाली (मोडस ऑपरेंडी):-

अभियुक्त सुनियोजित तरीके से पीड़ितों के मोबाइल में संदिग्ध APK फाइल भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ित द्वारा यह फाइल इंस्टॉल करते ही आरोपी चालाकी से मोबाइल की एक्सेसबिलिटी (Accessibility) अनुमति चालू कर लेते थे, जिससे उन्हें डिवाइस की स्क्रीन और गतिविधियों पर पूरी पहुंच मिल जाती थी। इसके बाद आरोपी RAT (Remote Access Trojan) के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल को अपने दूरस्थ नियंत्रण में ले लेते थे। डिवाइस पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो जाने के बाद अभियुक्त पीड़ित के खाते से UPI के जरिए अन्य खातों में धनराशि अंतरित करते थे और ठगी की गई रकम को ATM, POS मशीन तथा चेक के माध्यम से निकाल लेते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. अतुल मिश्रा पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा, निवासी उजैनिया, पोस्ट छीताहि, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर।
2. रोहित गौतम पुत्र घूरु, निवासी ग्राम कथवाड़ा, थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ।
3. सुजीत गौतम पुत्र सुखदेव गौतम, निवासी ग्राम कथवाड़ा, थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ।
4. राजा वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी अहिबरनपुर, थाना अलीगंज, जनपद लखनऊ।
5. सौरभ चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद वर्मा निवासी सोनहटी बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
 
बरामदगी का विवरण-

1. 05 अदद मोबाइल फोन|
2. 01 अदद POS मशीन (भारतपे) – — ट्रांजैक्शन की जांच में 44,17,996/- रुपये (44 लाख 17 हजार 996 रुपये) का लेन-देन प्रमाणित|
3. 15 अदद एटीएम (ATM) कार्ड|
4. 01 क्रेडिट कार्ड|
5. 04 अदद चेक|
6. 03 अदद आधार कार्ड|
7. 03 अदद पैन (PAN) कार्ड|
8. 03 अदद पासबुक|
9. 6770/- रुपये नगद|

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

जन-जागरूकता संदेश-

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड अथवा इंस्टॉल न करें, किसी के कहने पर मोबाइल की एक्सेसबिलिटी सेटिंग्स में बदलाव न करें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 या निकटतम साइबर क्राइम थाने पर सूचना दें।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
2.नि0 भगवान सिंह थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
3. हे0 का0 अंगद मौर्य थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
4. का0 जितेंद्र यादव थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
5. का0 इशांत कुमार थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
6. कां0 अजय वर्मा थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
7. कां0 पियूष मिश्रा थाना साइबर क्राइम बस्ती ।
8. का0 सुधांशु मिश्रा थाना साइबर क्राइम बस्ती ।

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, POS मशीन से 44.17 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा APK फाइल और RAT के जरिए मोबाइल पर करते थे कब्जा, UPI से खातों में रकम भेजकर निकालते थे ठगी की रकम| साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्ती पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, भारतपे POS मशीन, 15 एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, चार चेक, तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन बैंक पासबुक और 6,770 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लालगंज थाना क्षेत्र के पगार खास निवासी संदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि पीएफ का फंड दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनके साथ-साथ उनके भाई और मित्र के बैंक खातों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का लेन-देन किया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद भारतपे POS मशीन की जांच में कुल 44 लाख 17 हजार 996 रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। वहीं अभियुक्तों से जुड़े विभिन्न बैंक खातों के संबंध में जांच जारी है। NCRP पोर्टल पर अब तक सात साइबर शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल पर संदिग्ध APK फाइल भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल की एक्सेसिबिलिटी अनुमति के जरिए डिवाइस पर नियंत्रण हासिल कर लेते थे। इसके बाद RAT तकनीक से UPI के माध्यम से दूसरे खातों में रकम ट्रांसफर कर ATM, POS मशीन और चेक के जरिए पैसे निकालते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल मिश्रा, रोहित गौतम, सुजीत गौतम, राजा वर्मा और सौरभ चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध कुलदीप यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय मिश्रा की टीम ने की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts