माता लेहड़ा वाली का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद, वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
21 नवंबर 2026 : ग्रामसभा सेखुई के गौरव एवं परम पूज्य संत श्री श्री मनु जी महाराज के फरेंदा नगर आगमन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा नेता राजेश जायसवाल ने पूज्य महाराज जी के साथ माता लेहड़ा वाली मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वार्ड नंबर 04 गनेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में पूज्य महाराज जी के सानिध्य में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। वृद्धजनों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत महाराज जी का उनके आवास पर पूरे परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है। वृद्धजनों के सुख-दुःख में सहभागी बनना तथा उनके सम्मान और देखभाल के लिए आगे आना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



