छात्रा से की छेड़खानी,तो शाहपुर पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…अब मांग रहा माफी” !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

2 नवंबर 2026 : छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया।शिकायत मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी अपनी करतूत पर माफी मांगता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक,छात्रा हॉस्टल जा रही थी।इसी दौरान युवक ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी भी दी। घटना से परेशान छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला से संबंधित शिकायत सामने आते ही थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया। शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी तुर्कवलिया,थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के तेवर बदल गए। जिस अंदाज में वह छात्रा से अभद्रता कर रहा था,कार्रवाई के बाद वही युवक अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एक्शन, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं और छात्राओं से संबंधित शिकायतों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार वर्मा और कांस्टेबल सत्यम राय शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts