उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
12 नवंबर 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी द्वारा पुलिसकर्मियों की तैनाती और स्थानांतरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाने में लंबे समय से तैनात एक उपनिरीक्षक को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से उपनिरीक्षक मनीष राय की एक ही क्षेत्र में करीब तीन से चार वर्षों से अधिक समय से तैनाती होने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली और स्थानांतरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को और गंभीर बनाते हुए एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से अपनी शिकायत को लेकर पीपीगंज थाने और संबंधित चौकी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। महिला का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद पर उचित सुनवाई नहीं होती। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत को कथित तौर पर दूसरे पक्ष के प्रभाव में दबा दिया जाता है। उनका यह भी कहना है कि शिकायत लेकर पहुंचने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है तथा उन्हें डराने-धमकाने के बाद थाने से वापस भेज दिया जाता है। महिला का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के पास अपनी बात रख रही हैं, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग:-
इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग उठ रही है कि उपनिरीक्षक मनीष राय की तैनाती अवधि और संबंधित स्थानांतरण नियमों की जांच कराई जाए। साथ ही बुजुर्ग महिला की शिकायत की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराते हुए यह भी पता लगाया जाए कि उनकी शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। यदि महिला द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे। अब देखना यह है कि गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठी बुजुर्ग महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



