उत्तर प्रदेश : महराजगंज
25 जुलाई 2026 : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। घटना में रमेश पुत्र पंचम और पंचम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए थे। मामले में चांदमती पत्नी पंचम, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई को बृजमनगंज पुलिस टीम ने मामले में वांछित हेमंत पुत्र चिन्नू, उम्र करीब 32 वर्ष, तथा वसंत पुत्र चुन्नू, उम्र करीब 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में मु0अ0सं0 171/2026 के तहत धारा 110, 191(2), 351(2), 352, 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक धाराओं की वृद्धि की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निरंजन राय, उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल विकास पाण्डेय, रिजर्व कांस्टेबल संदीप और रिजर्व कांस्टेबल सचिन शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



