केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026 बैच का भव्य स्वागत, व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा का लिया संकल्प !

सारेगामापा लिटिल चैंप्स की प्रतिभागी प्रतीक्षा श्रीवास्तव की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां, विश्वविद्यालय परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

4 नवंबर 2026 : केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महराजगंज में एमबीबीएस के तीसरे बैच (2026 बैच) के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में भव्य व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में उत्साह, उमंग और गरिमा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा जगत में उनके नए सफर की शुरुआत कराई गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायन रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ की प्रतिभागी एवं देश की जानी-मानी कलाकार प्रतीक्षा श्रीवास्तव की शानदार संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतीक्षा श्रीवास्तव की मनमोहक संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्थान के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कॉलेज के डीन डॉ. संकल्प द्विवेदी ने व्हाइट कोट सेरेमनी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्हाइट कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता, अनुशासन और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के दौरान निरंतर मेहनत करने और भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा, मैंने आप सभी से पांच वर्ष उधार लिए हैं। इन पांच वर्षों में आपको उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा देकर और एक बेहतर चिकित्सक बनाकर मैं यह समय ब्याज सहित लौटाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि उनमें समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी एवं सेवा भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केएमसी मेडिकल कॉलेज न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के अग्रणी चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान स्थापित करेगा। इसके बाद कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों का परिचय कराया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की विशेषताओं, उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जानकारी दी। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण वह रहा, जब अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा जगत में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और भविष्य के सपनों की चमक साफ दिखाई दी। इसके पश्चात डीन डॉ. संकल्प द्विवेदी ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई। उन्होंने चिकित्सा पेशे की गरिमा, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और एक आदर्श चिकित्सक के रूप में जीवन में आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट डीन डॉ. अराफात अहमद के कुशल नेतृत्व में पलक श्रीवास्तव एवं एमबीबीएस तृतीय वर्ष, एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह के अंत में डिप्टी एमएस डॉ. प्रकाश विश्वास ने अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कॉलेज प्रबंधन एवं आयोजन समिति का धन्यवाद किया। यह समारोह नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा, मानवता और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की एक प्रेरणादायी शुरुआत साबित हुआ।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts