पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार कर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को दिए गए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं यातायात निदेशालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 का व्यापक अभियान संचालित, पूरे माह जागरूकता कार्यक्रमों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं यातायात निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक जनपद महराजगंज में यातायात माह का व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में इसके लिए विस्तृत दिवसवार कार्ययोजना तैयार कर समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था सुगम बनाना तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात जागरूकता रैली से हुआ अभियान का शुभारंभ-* यातायात माह के शुभारंभ पर 01 नवम्बर को पुलिस कार्यालय से पुलिस अधीक्षक महराजगंज की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें पुलिस विभाग के विभिन्न अंगों, मोटरसाइकिल एवं स्कूटी रैली तथा महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता कर आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चलेंगे विशेष जागरूकता अभियान- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अस्पतालों, बाजारों, बस एवं टैक्सी स्टैंड तथा प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों एवं आमजन को पम्पलेट वितरित किए जाएंगे। होटल एवं ढाबों पर खड़े ट्रक-ट्रैक्टर चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन तथा रात्रि में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के महत्व की जानकारी दी जाएगी। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी। वैध बस एवं टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर वाहनों को निर्धारित स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा तथा अवैध स्टैंड हटवाकर उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर- अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। मोबाइल फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग, अनधिकृत हूटर-सायरन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण एवं नंबर प्लेट के वाहन संचालन पर विशेष चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलेगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष सतर्कता अभियान- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप की उपलब्धता, सुरक्षित पार्किंग एवं रात्रिकालीन वाहन संचालन सुनिश्चित कराने पर जोर रहेगा। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मालवाहक वाहनों में अनधिकृत रूप से सवारियां बैठाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम- जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं एवं संवाद आयोजित किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देने के साथ चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के निःशुल्क बीपी एवं नेत्र परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गुड सेमेरिटन (राहवीर) योजना के प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता एवं शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा नियमित पर्यवेक्षण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश-* पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यातायात निरीक्षक को नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। दिनांक 30 नवम्बर को यातायात माह के समापन पर चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। महराजगंज पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें। नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts