
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
8 जून 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 8704 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जनपद में प्रति पाली 5760 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 4354 तथा द्वितीय पाली में 4350 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कुल 11,520 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2816 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1 पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 हेड कांस्टेबल, 202 कांस्टेबल, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मियों सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए 72 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मी लगाए गए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। उन्होंने कहा कि पहले दिन की परीक्षा पूरी सुचिता के साथ संपन्न हुई तथा मंगलवार को भी जनपद के सभी 13 केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



