महराजगंज में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, 70.40 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता का आरोप !

पनियरा ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में बिना भौतिक सत्यापन के भुगतान किए जाने का मामला, जांच के लिए अधिकारी नामित !

उत्तर परदेश : महराजगंज

31 अक्टूबर 2026 : शासनादेशों और जिलाधिकारी के निर्देशों की अवहेलना तथा प्रथम दृष्टया वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में विकास खंड पनियरा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी, महराजगंज द्वारा जारी निलंबन आदेश के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अधिकारी पर पनियरा विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतों में 15वें एवं पंचम वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप है। संबंधित ग्राम पंचायतों में सोहास, ऋषपुर, धनघटी, खजुरिया, तेंदुहिया, सुभितपुर, मोहद्दीनपुर एवं कनैला शामिल हैं। आरोप है कि इन ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से भौतिक सत्यापन कराए बिना ही कुल 70 लाख 40 हजार 868 रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा शासन के निर्देशों के तहत ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय के अवशेष कार्यों तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी थी। आरोप है कि इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए अन्य कार्य कराए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ओमप्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, प्रकरण की विभागीय जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), परतावल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

इसके साथ ही संबंधित आठों ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में भुगतान से संबंधित अभिलेखों और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाएगा, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार, शासनादेशों के विपरीत कार्य कराने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता, शासनादेशों की अवहेलना और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts