“इन्हें गलती पर समन करके बुलाया जाता है, सम्मान देने के लिए नहीं” — जिलाधिकारी को कुर्सी देने पर अपर महाधिवक्ता को न्यायमूर्ति की दो टूक !

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज

31 अक्टूबर 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मांदर को लेकर न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने सख्त टिप्पणी की। बताया जा रहा है कि मामले में जिलाधिकारी को फटकार लगाने के बाद अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी उन्हें बैठने के लिए कुर्सी देने लगे। इस पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने अपर महाधिवक्ता को तत्काल टोकते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारियों को अदालत में गलती के लिए समन करके बुलाया जाता है, सम्मान देने के लिए नहीं। न्यायमूर्ति ने कहा कि अदालत की कार्यवाही के दौरान किसी अधिकारी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सरकारी वकील को निर्देशित किया कि यदि कोई चर्चा करनी है तो कॉरिडोर में जाकर करें, अदालत के भीतर इस तरह की व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने इस दौरान न्यायमूर्ति अजय भनोट से जुड़े पूर्व प्रकरण जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति से बचते हुए सरकारी वकील को तत्काल फटकार लगाई। अदालत की इस टिप्पणी से स्पष्ट संदेश गया कि न्यायालय में किसी भी अधिकारी को उसके पद के आधार पर विशेष व्यवहार नहीं दिया जा सकता। अदालत की गरिमा, अनुशासन और न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts