35 घंटे की मतगणना के बाद ध्रुव त्रिपाठी ने 276 मतों से दर्ज की जीत !

14 प्रत्याशियों के एलिमिनेशन के बाद आखिरी दौर तक चला मुकाबला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी हुई मतगणना !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 अक्टूबर 2026 : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में करीब 35 घंटे तक चली गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 276 मतों से जीत दर्ज की है। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना बुधवार तक चली। द्वितीय वरीयता के मतों की गणना के कारण चुनाव परिणाम को लेकर आखिरी समय तक रोमांच बना रहा। मतगणना के दौरान कुल 14 प्रत्याशी एलिमिनेट हुए। इसके बाद उनके मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों की गणना कर नियमानुसार संबंधित प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा गया। इसी प्रक्रिया के चलते भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प बना रहा। मतगणना के एक चरण में ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त 901 मतों की थी, जो बाद में घटकर 880 मतों पर आ गई थी। इसके बाद संजयन के मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों को लेकर भी निगाहें टिकी थीं। आखिरकार मतगणना पूरी होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी ने 276 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 27 अक्टूबर की सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना लगातार करीब 35 घंटे तक चली। पूरी प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अब निर्वाचन अधिकारी की ओर से आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाने की औपचारिकता बाकी है।

उत्तर प्रदेश नेस हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts