उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
28 अक्टूबर 2026 : भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में जिला कार्यालय, सोनभद्र में ‘सबसे ऊँचे सरदार’ विषय पर गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल जी मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व लौहपुरुष सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या ने किया। गोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ तब लगभग 565 रियासतें थी अंग्रेजों ने उन्हे भारत में मिलने या स्वतंत्र रहने का विकल्प दे दिया था यह देश के टुकड़े टुकड़े होने का गंभीर खतरा था सरदार पटेल जी ने वीपी मेनन के सहयोग से साम दाम और दृढ़ निश्चय की नीति अपनाकर अधिकांश रियासतों को शांतिपूर्वक भारतीय संघ में मिलाया जुनागढ़ और हैदराबाद जैसी चुनौतीपूर्ण रियासतों का विलय में उनकी निर्णायक भूमिका रही। हैदराबाद में सितंबर 1948 में पुलिस कार्यवाही आपरेशन पोलो उसी दृढ़ता का उदाहरण है यदि सरदार पटेल न होते तो आज एकजुट और अखण्ड भारत हमारे सामने न होता। भाजपा का स्पष्ट मत है कि स्वतंत्रता के लंबे समय तक सत्ता मे रही कांग्रेस सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते सरदार पटेल जी के ऐतिहासिक योगदान को कम आंका और उन्हे वह सम्मान नही दिया जिसके वह हकदार थे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडीयाद गांव में एक किसान परिवार में हुआ था वे जीवन भर किसान मजदूर और ग्रामीण भारत की आवाज बने रहे खेड़ा सत्याग्रह 1918 और बारदोली सत्याग्रह 1928 में उन्होंने किसानों का नेतृत्व किया बारदोली की सफलता के बाद देशवासियों ने उन्हे सरदार की उपाधि दी स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रुप में उन्होने ने देश की प्रशासनिक नींव मजबूत कि अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनकी बड़ी भूमिका रही जिन्हे देश की स्टीमफ्रेम कहा जाता है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा निशान्त कुशवाहा, जिला सह मिडिया प्रभारी अमन मौर्या, जिला मंत्री युवा मोर्चा अभय पटेल, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, बलदेव सिंह, विवेक तोमर, शिवम सिंह, छोटू पटेल, मनीष पटेल, शिवनाथ जायसवाल, महेश्वर चन्द्रवंशी, विनय श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



