उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
23 अक्टूबर 2026 : पीपीगंज नगर पंचायत के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी तनमय मद्धेशिया का उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप के लिए बालक वर्ग में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार, मोहल्ले और नगर पंचायत पीपीगंज में हर्ष का माहौल है। तनमय के चयन की खुशी में परिवार और मोहल्ले के लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अखिल भारतीय कांदू महासभा के नगर अध्यक्ष, सभासद प्रतिनिधि एवं जिला योजना समिति के सदस्य के प्रतिनिधि राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया ने बताया कि तनमय की शुरू से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि रही है। उनकी खेल प्रतिभा और क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए परिवार ने उन्हें आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और एक क्रिकेट अकादमी में उनका दाखिला कराया। तनमय ने निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कीं। इसी का परिणाम है कि आज उनका चयन उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है।
तनमय के चयन से नगर पंचायत पीपीगंज सहित पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता पर नगर के दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल अग्रहरी, एडवोकेट रामानंद (दाढ़ी वाले), राजेश वर्मा, चंद्रमौली त्रिपाठी, डॉ. राम नारायण मद्धेशिया, राकेश मिश्रा, श्याम नारायण मद्धेशिया, मनोनीत सभासद डॉ. राजेंद्र मद्धेशिया, डॉ. योगेंद्र मद्धेशिया, डॉ. ध्रुव चंद मद्धेशिया, सभासद बालेवीर मौर्य, घनश्याम मौर्य, जवाहर साहनी, प्रेम कुमार, गुलाम अली, मोहम्मद जावेद, सुभाष चंद्र मद्धेशिया, डिग्री चंद जायसवाल सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


