उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
17 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, रेनुसागर के तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह, दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह, हेड एचआर आशीष पांडेय एवं संचालन हेड मनीष जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ के उपरांत यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने अपनी धर्मपत्नी दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के साथ महाषष्ठी पूजन पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदि शक्ति मां दुर्गा सहित भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। नवरात्र के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक महोत्सव से पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के सचिव पी.के. चट्टोपाध्याय ,शोभनाथ ओझा ,प्रदूत दास, शुभेंदु घोष,गौतम घोषाल,विधान बोष, गोपाल मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सदाचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से हिंडालको रेनुसागर परिवार, क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये फोनिक्स क्लब द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में हिंडालको परिवार के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में संगीतमय डांडिया रास से हुई, वही बच्चों द्वारा महिषासुर मर्दनी नृत्य नाटिका का जीवंत मंचन कर हजारों भक्त गणों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी मनु अरोरा, संजय श्रीमाली, सेफ्टी हेडअरविंद सिंह, संदीप येवले, सुबोध दवे, विभु पात्रा, मनीष सिंह, निखिल जैन, बृजेश बर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सदानन्द पांडेय सहित भारी संख्या में फोनिक्स क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



