नवरात्रि के पावन अवसर पर डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

13 अक्टूबर 2026 : नवरात्रि के पावन अवसर पर डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मां अष्टभुजी सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को देवी जागरण एवं भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। वहीं, 17 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। धार्मिक आयोजनों की कड़ी में 19 अक्टूबर को नवमी के पावन अवसर पर महाप्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां अष्टभुजी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की गई है। समिति के अध्यक्ष राजेश वैश्य, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, सचिव अवधेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष कौशल जायसवाल एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल हैं। सलाहकार के रूप में ओमप्रकाश जायसवाल, कैलाश पनिका, सुदामा जायसवाल एवं अंकुश जायसवाल शामिल हैं। वहीं, संगठन मंत्री सर्वाजीत जायसवाल एवं अंकित शर्मा सहित निखिल विश्वकर्मा, निक्की सिंह और समिति के अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts