थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद आलाकत्ल लोहे की राड, 01 अदद मो0सा0, 01 अदद मोबाइल बरामद !

उत्तर प्रदेश : बलिया

12 अगस्त 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता| उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर दिनांक 11.08.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2026 धारा 103(1) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामाकान्त निवासी खारी थाना नगरा जनपद बलिया की तलाश में थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार, व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल, उ0नि0 संदीप कुमार, हे0कां0 देवव्रत उपाध्याय, कां0 का0 राजीव कुमार के साथ रवाना होकर तलाश वांछित अभियुक्त के क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास आकर सूचना मिली कि उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामाकान्त निवासी खारी थाना नगरा जनपद बलिया की मोटर साईकिल झाड़ी बाबा मठ के पास सड़क के किनारे पड़ी है। वहीं पर अभियुक्त ओमकारेश्वर किसी वाहन से टकरा का झाड़ी में पड़ा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वार झाड़ी मठ के पास पहुंच कर तो देखा गया कि एक मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स जिसका नं0- RJ02SY3426 सड़क के किनारे बांये तरफ पड़ी हुई है, तथा टार्च की रोशनी से आस पास की झाडियों में देखा गया तो एक व्यक्ति जो घायल अवस्था में झाड़ी में पडा है। झाड़ी मे पड़े व्यक्ति को हमराह कर्मचारीगण की मदद से झाड़ी से बाहर निकाला गया तो देखा गया कि उसके सिर पर काफी चोटों के निशान और खून बह रहा है। जिसको समय करीब 11.30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं तत्काल ईलाज हेतु CHC लाया गया । इलाज के उपरान्त पकड़ा गया व्यक्ति जो मुकदमा उपरोक्त में नामजद वाछिंत अभियुक्त है, को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया ।

पूछताछ अभियुक्त:-

अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछा गया तो बताया कि हमारी चाची जिसका नाम कंचन है उनका मेरे साथ अवैध संबंध था जिसकी जानकारी घरवालों को हो गयी थी जिसपर घरवालों ने एक माह पूर्व मुझे व चाची को डांटा और समझाया था दिनांक 11.08.2026 को मैं चाची कंचन को अपने साथ लेकर क्लीनिक गडवार मोड़, कस्बा नगरा चाचा की मोटरसाईकिल से पहुंचाया तथा कस्बा नगरा में चला गया कुछ देर बाद आया तब देखा कि चाची एक व्यक्ति से कमरे के अंदर बात चीत कर रही थी जब मैं पहुंचा तो वह व्यक्ति चला गया उसे मैं जानता नहीं था जब मैं चाची से उसके बारें में पूछा तो वह नाराज हो गयी और मुझसे कहासुनी होने लगी गुस्से में आकर मैंने लोहे की पाईप से उनके सिर पर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। जिस पाईप से मैंने अपनी चाची को मारा था उसको वहीं छोड़कर वहां से घबराकर अपनी मोटरसाइकिल लेकर मैं वहां से भागा तो रास्ते में एक अज्ञात पिकअप से टकराकर सड़क पर गिर गया जिससे मेरे सिर पर भी काफी चोटें आई थी उसके बाद मैं किसी तरह यहां झाड़ी बाबा मठ तक पहुंचा और छुपा था कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया था। थाना स्थानीय द्वारा हिरासत में लिए गए अभियुक्त ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग:-

1.मु0अ0सं0- 156/2026 धारा 103(1) BNS थाना नगरा बलिया|

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

1.ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामाकान्त निवसी खारी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 26|

बरामदगी:-

1. 01 अदद आलाकत्ल लोहे की राड|
2. एक अदद मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स|
3. 01 अदद मोबाइल|

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-

1. थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना नगरा जनपद बलिया|
2. व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल थाना नगरा बलिया|
3. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया|
4. हे0कां0 देवव्रत उपाध्याय थाना नगरा, बलिया|
5. का0 राजीव भारती थाना नगरा, बलिया|

तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

 

Similar Posts