उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 अक्टूबर 2026 :आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महराजगंज शहर और परतावल बाजार स्थित पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के तहत फरेंदा रोड स्थित एम/एस अनवी सुपर मार्ट से घी का नमूना लिया गया। गोरखपुर रोड स्थित एम/एस वैष्णवी प्रोविजन से कुट्टू साबुत तथा एम/एस गुप्ता जनरल मर्चेंट से मूंगफली दाना का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, चिउरहा रोड स्थित एम/एस एवरी डे फ्रेश सुपर मार्ट से कुट्टू के आटे और परतावल बाजार स्थित कौशल किराना स्टोर से मूंगफली के तेल का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



