अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया पुलिसकर्मियों को ब्रीफ, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान किसी भी परिस्थिति में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। महराजगंज पुलिस की ओर से शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



