स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, पांच वाहनों का चालान; 10 हजार रुपये का जुर्माना !

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की हुई जांच !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

9 अक्टूबर 2026 : स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों में संचालित वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच वाहनों का चालान करते हुए कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में संचालित वाहनों के चालकों एवं संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

महराजगंज पुलिस की अपील:-

पुलिस ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से अपील की है कि स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए बच्चों की सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts