12 अक्टूबर को टीम के साथ एसडीएम फरेंदा को सौंपेंगे ज्ञापन, सड़क मरम्मत और जलनिकासी की मांग !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
7 अकटूबर 2026 : फरेंदा कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-24 पर गड्ढों और जलभराव की समस्या को लेकर समाजसेवी करमचंद यादव ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की पहल की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-3, पंचशील नगर स्थित पूर्व विधायक कार्यालय के समीप NH-24 के एक हिस्से में सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी करमचंद यादव के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढों के साथ जलभराव की स्थिति बनी रहने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। करमचंद यादव ने बताया कि इसी समस्या को लेकर वह अपनी टीम के साथ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को एसडीएम फरेंदा को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से NH-24 के प्रभावित हिस्से को गड्ढामुक्त कराने, जलभराव की समस्या का समाधान कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि पूर्व विधायक कार्यालय के समीप सहित NH-24 के प्रभावित हिस्सों में राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में ये लोग रहेंगे शामिल:-
ज्ञापन सौंपने के दौरान सभासद गुड्डू यादव, समाजसेवी शिवम जायसवाल, जितेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, जय भारत कनौजिया, साधु शरण यादव सहित अन्य समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


