रिलाइबिल्टी टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा !

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मंथ के तहत कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन| कप्तान संजय श्रीमाली के नेतृत में टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

16 फरवरी 2026 : हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में आयोजित वैल्यूज मंथ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज के प्रांगण में देर शाम कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में रिलाइबिल्टी की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद फ्यूचर लीडर्स को 5 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच फ्यूचर लीडर्स एवं रिलाइबिल्टी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया| टॉस जीतकर फ्यूचर लीडर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से राजकुमार ने दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक अपने टीम के लिये 26 रन बनाए, जबकि इमरान सीनियर ने 13 रन और गौरीशंकर ने 12 रनोँ का योगदान दिया। निर्धारित 15 ओवर में फ्यूचर लीडर्स ने 9 विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य रखा। रिलाइबिल्टी की ओर से दीपक लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए, जबकि आनंद और प्रियांशु ने दो-दो विकेट चटकाए| लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिलाइबिल्टी टीम ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की। अनुराग तोमर ने तीन छक्के 2 चौके की मदद से अपने टीम के लिये सर्वाधिक 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और मनोरंजन सिंह ने 13 रन जोड़े।रिलाइबिल्टी टीम ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अनुराग तोमर चौका लगाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।इस तरह रिलाइबिल्टी टीम 5 विकेट से विजयी रही।फ्यूचर लीडर्स की ओर से इमरान सीनियर ने 3 विकेट लिए| इस अवसर पर रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों और युवाओं के बीच समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है| कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी संजय श्रीमाली, अरविंद सिंह, संदीप यावले, ब्रजेश कुमार बर्मा, डॉ. मुकुल बिंदा तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे| कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना, राजेश राय, अलिंद तिवारी, सदानंद पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी एवं देवेंद्र राय का विशेष सहयोग रहा। मैच का आंखों देखा हाल रोहित सक्सेना एवं सदानंद पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। अंपायर की भूमिका बी.एल. पाठक एवं ए.के. राय ने निभाई। अंत में ब्रजेश कुमार बर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया|

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

 

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *