सीएमओ गोरखपुर के हस्ताक्षर-मोहर वाले दस्तावेज में एंबुलेंसों के ट्रिप काउंट दर्ज, रिपोर्टिंग प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
7 अकटूबर 2026 : 108/102 एंबुलेंस सेवा की मासिक रिपोर्टिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामने आए एक दस्तावेज में विभिन्न एंबुलेंसों के रजिस्ट्रेशन नंबर और ट्रिप काउंट दर्ज हैं। दस्तावेज पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर के हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर भी दिखाई दे रही है। आरोप है कि एंबुलेंस सेवा की निर्धारित मासिक रिपोर्टिंग प्रक्रिया में वास्तविक ट्रिप, मरीजों से संबंधित विवरण और अन्य प्रविष्टियों का समुचित सत्यापन किए बिना रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। शिकायतकर्ता की ओर से ईएमई शैलेश त्रिपाठी की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यदि रिपोर्टिंग में बिना मौके पर सत्यापन अथवा आवश्यक जांच के आंकड़े दर्ज किए गए हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। हालांकि, शैलेश त्रिपाठी के विरुद्ध कार्यवाही इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शासन-प्रशासन से जांच की मांग:-
मामले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की गई है कि 108/102 एंबुलेंस की संबंधित मासिक रिपोर्टिंग, ट्रिप काउंट, अस्पतालों की प्रविष्टियां तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के हस्ताक्षरों का रिकॉर्ड मिलान कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता अथवा लापरवाही प्रमाणित होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। दस्तावेज में दर्ज आंकड़ों और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की वास्तविकता जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



