उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
7 अक्तूबर 2026 : मंगलवार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला महिला चिकित्सालय (महिला अस्पताल), गोरखपुर के परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक महिला अस्पताल सुदामा प्रसाद ने की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन सौरभ कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया। बैठक में कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और मुख्यमंत्री से अविलंब सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दीपावली त्योहार से पूर्व सभी राज्य कर्मचारियों को बोनस का तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने मांग की कि बोनस की अधिकतम सीमा, जो कि छठवें वेतन आयोग के आधार पर महज ₹6,900 निर्धारित है, उसे बढ़ाकर ₹18,000 किया जाए। सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग में इसे ₹18,000 करने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया था, परंतु अत्यंत खेदजनक है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने के चरण में भी कर्मचारियों को छठवें वेतन आयोग के पुराने दर से ही बोनस दिया जा रहा है। इसे तत्काल संशोधित किया जाए| इसी क्रम में अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की वर्ष 2024-25 की ऑनलाइन एसीआर (ACR) भरने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी जटिलताओं एवं भ्रमवश बहुत कर्मचारी प्रविष्टि करने से छूट गए हैं जैसा कि सर्वविदित है, किसी भी संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया हेतु अद्यतन अनिवार्य पात्रता शर्त है। वर्तमान में 2024-25 ACR दर्ज न होने के कारण पात्र एवं वरिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति बाधित होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे कर्मचारियों में काफी निराशा एवं असंतोष व्याप्त है। उनके भविष्य एवं पदोन्नति को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को पुन: खोला जाए ताकि वे अपनी प्रविष्टि पूर्ण कर सकें। सुभाष पांडे ने कहा कि OPS एवं NPS के अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी पेंशन का भुगतान सेवानिवृत्ति के ठीक अगले माह से अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाए। विशेष रूप से NPS कर्मचारियों को यदि पेंशन/देयकों के भुगतान में किसी कारणवश विलंब होता है, तो उन्हें सेवानिवृत्ति की तिथि से ही संपूर्ण एरियर जोड़कर अविलंब प्रदान किया जाए। बैठक के अंत में सौरभ कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की इन जायज और न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र सहानुभूतिपूर्वक विचार करे| बैठक में अनूप कुमार, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, सुबाष पांडेय, राजेश मिश्रा, राम धनी पासवान, उमेश मणि पांडे, संतोष कुमार, गिरिजेश, अनामिका मौर्य, रशीदा खातून, बृजेश, प्रदीप सिंह, राजन कुशवाहा, मनीष शाह, मार्कण्डेय पांडेय आदि मौजूद रहे|
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


