एसएसपी आजमगढ़, महाराजगंज थानाध्यक्ष और एसपी के पीआरओ को 12 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया !
उत्तर प्रदेश : आजमगढ़
7 अक्टूबर 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी वकील के साथ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुनवाई के दौरान अपर शासकीय अधिवक्ता (एजीए) अनुराग पांडेय द्वारा एसएसपी आजमगढ़ के पीआरओ पर फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें कथित रूप से ‘अनपढ़’ कहे जाने की बात न्यायालय के संज्ञान में लाए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने एसएसपी आजमगढ़, महाराजगंज थानाध्यक्ष और एसएसपी के पीआरओ को 12 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त विवरण के अनुसार सचिन यादव पर आरोप है कि जिस युवती से उसका विवाह तय हुआ था, विवाह की बात टूटने के बाद उसने कथित तौर पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी प्रकरण में सचिन यादव की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान विवेचक विनय कुमार मिश्रा के विरुद्ध पहले गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। बाद में विवेचक न्यायालय में उपस्थित हुए और उन्होंने बताया कि उन्हें वारंट जारी होने की जानकारी नहीं थी। इस दौरान न्यायालय ने मामले की विवेचना और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर महाराजगंज थानाध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
इसी सुनवाई के दौरान एजीए अनुराग पांडेय ने न्यायालय को बताया कि पुलिस अधीक्षक के पीआरओ से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें कथित तौर पर ‘अनपढ़’ कहा गया। सरकारी अधिवक्ता के साथ इस प्रकार की कथित टिप्पणी की जानकारी मिलने पर न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने नाराजगी व्यक्त की। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज थानाध्यक्ष, एसएसपी आजमगढ़ और एसएसपी के पीआरओ को आगामी 12 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। अब अगली सुनवाई में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में न्यायालय इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



