बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, एसजेपीयू की बैठक में दिए संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

31 जुलाई 2026 : बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण और किशोर न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने की। बैठक में जिले के सभी थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (सीडब्ल्यूपीओ), महिला पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा एवं परित्यक्त बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों से संबंधित प्रत्येक मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, थानों पर आने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों से “बच्चों की सुरक्षा-सम्मान, महराजगंज पुलिस का संकल्प” की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/v

Similar Posts