नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार !

चौक पुलिस ने पिपरिया चौराहे से तीनों आरोपियों को दबोचा, पीड़िता की बरामदगी के बाद विवेचना में बढ़ाई गई थीं गंभीर धाराएं !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 अक्टूबर 2026 : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे पिपरिया चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना चौक में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित बीएनएस की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपरिया चौराहे से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर पुत्र दूधनाथ (25 वर्ष), राकेश पुत्र पंचम (28 वर्ष) और दिलीप पुत्र नंतू (26 वर्ष), निवासी 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts