बैरमपुर में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम !

वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा ने विजयी पहलवानों को गदा देकर किया सम्मानित, बोले—कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को जीवित रखना जरूरी !

उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर

3 अक्टूबर 2026 : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के घटरम्हा-बैरमपुर स्थित रौरापार चौराहे पर विशाल दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा वरिष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को गदा देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी भी काफी देर तक दंगल में मौजूद रहे और पहलवानों के मुकाबलों का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को विधायक की ओर से 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

कुश्ती हमारी ग्रामीण संस्कृति का हिस्सा : अजय कुमार शर्मा:-

जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा ने कहा कि कुश्ती हमारी ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उनमें खेल के प्रति उत्साह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को जीवित रखना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को भव्य प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। दंगल के दौरान सैंथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, आयोजक विजय पहलवान, धर्मेंद्र चौरसिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पूरा आयोजन कुश्ती प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts