गांधी और शास्त्री जयंती पर परिसर की हुई साफ-सफाई, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
2 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को आईटीएम कैंपस में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा एकत्रित कूड़ा-कचरा उचित स्थान पर निस्तारित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को याद किया गया और सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईटीएम ग्रुप के चीफ अकाउंट ऑफिसर श्री अरविंद वर्मा, एनएसडीसी प्रभारी जयंत मणि, कैंपस इंचार्ज विनोद गौण एवं सफाई इंचार्ज राम अवतार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर दिव्या पब्लिक स्कूल में भी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में श्री उमेश द्विवेदी, श्रीमती शैल श्रीवास्तव एवं अकाउंटेंट सूरज वरुण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दोनों संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



