उत्तर प्रदेश : महराजगंज
2 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरेंदा नगर के वार्ड नंबर-03 पंचशील नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। उनके साथ अस्पताल के अधीक्षक एमपी सोनकर भी मौजूद रहे। राजेश जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के अगले चरण में उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान राजेश जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण का विशेष महत्व रहा है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सेवा भावना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। सेवा ही संकल्प है, स्वच्छता ही संस्कार है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



