147 स्थानों पर चला सघन चेकिंग अभियान, 1163 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 सितम्बर 2026 : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब की दुकानों के आसपास, बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 147 स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1163 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत भी दी। पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना तथा शराब के सेवन के बाद होने वाली अशांति, हुड़दंग और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने शराब की दुकानों और उनके आसपास विशेष निगरानी बढ़ाई है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने अथवा नशे की हालत में शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



