नौतनवा में रेस्टोरेंट मालिक की ओछी हरकत पर डीएम का कड़ा रुख, कार्रवाई का आश्वासन !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

23 सितम्बर 2026 : खबर छापना और सच दिखाना पत्रकार का धर्म है, लेकिन जब इसी सच से तिलमिलाकर कोई ओछी हरकतों पर उतर आए तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का आक्रोशित होना लाजिमी है। नौतनवा कस्बे के एक रेस्टोरेंट में भोजन के दौरान स्टील का टुकड़ा मिलने की खबर क्या प्रसारित हुई, रेस्टोरेंट मालिक की बौखलाहट सातवें आसमान पर पहुंच गई। अपनी गलती सुधारने के बजाय रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकार को टारगेट करते हुए एक कार्टूनिस्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पत्रकार की छवि धूमिल करने की नीच हरकत की| इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में भारी उबाल देखने को मिल रहा है। रेस्टोरेंट मालिक की इस घिनौनी हरकत के खिलाफ गोलबंद हुए सैकड़ों पत्रकारों ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे डीएम और एसपी से मिले उग्र पत्रकार, निष्पक्ष जांच की मांग जिले भर से पहुंचे मीडियाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस कप्तान से मुलाकात कर अपनी तल्ख नाराजगी जताई। पीड़ित पत्रकार आकाश पांडेय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि कैसे रेस्टोरेंट में घटिया खाना और उसमें स्टील का टुकड़ा मिलने की जनहित से जुड़ी खबर चलाने पर रेस्टोरेंट मालिक निजी रंजिश पर उतर आया। सोशल मीडिया पर अमर्यादित और कार्टून टाइप वीडियो प्रसारित कर पत्रकार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बदनाम करने की साजिश रची गई है।

​डीएम ने दी सख्त चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी:-

पत्रकारों के तेवर और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने साफ कहा कि जिलेभर में एक अभियान चला कर जांच भी करायी जायेगी। किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न या उनकी साख से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts