छह माह में 628 मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये; असली स्वामियों को किए गए सुपुर्द !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
23 सितम्बर 2026 : तकनीक आधारित पुलिसिंग के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह के दौरान जनपद में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें सौंपे गए। 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके गुम हुए फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने महराजगंज पुलिस और सर्विलांस टीम के प्रति आभार जताया।
IMEI ट्रैकिंग से मिली सफलता:-
सर्विलांस सेल ने मोबाइल फोन की IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया। विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइलों को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में CEIR पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ नजदीकी थाने अथवा संबंधित पुलिस इकाई में शिकायत दर्ज कराएं।
इन कारणों से गुम हुए मोबाइल:-
पुलिस की जांच में सामने आया कि कई मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों, साप्ताहिक बाजारों और बड़े आयोजनों के दौरान गिर गए थे। कुछ मोबाइल यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सी और बसों में छूट गए। बाइक चलाते समय ढीली जेब से मोबाइल गिरने के मामले भी सामने आए। इसके अलावा पार्क में खेलते या व्यायाम करते समय, शादी-बारात और अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी कई लोगों के मोबाइल गुम हुए। कुछ मोबाइल धार्मिक स्थलों तथा बच्चों द्वारा गेम खेलने के दौरान भी छूट गए थे।
बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम:-
बरामदगी में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी नीरज कुमार समेत जनपद के विभिन्न थानों में CEIR पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



