पनियरा पुलिस द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार करने वाले 03 अभियुक्त, घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 03 मोबाइल फोन बरामद !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

25 मई 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026 (बलात्कार व पोक्सो एक्ट) से संबंधित मुकदमे का मात्र 24 घंटे के अन्दर ही सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन भी बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0न्या0 भेजा जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण:–

जानकारी के क्रम मे, पीड़िता (उम्र करीब 16 वर्ष) का मनीष पुत्र संदीप निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनांक 18.05.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे मनीष उपरोक्त ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। बगीचे में मुलाकात के दौरान गांव के ही दो अन्य युवकों (विकास और राजन) ने उन्हें देख लिया।

दोनो अभियुक्तों (विकास और राजन) ने पीड़िता को घर पर बात बताने की धमकी देकर डराया और भयवश पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (बलात्कार) किया। इस दौरान पीड़िता के प्रेमी मनीष ने भी कोई विरोध नहीं किया। इसके अतिरिक्त, मनीष ने पूर्व में पीड़िता के साथ वीडियो कॉलिंग के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे राजन और विकास ने अपने मोबाइल में ले लिया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया।

घटना के बाद सहमी पीड़िता अपने मामा के घर चली गई थी। बाद में जब घटना की भनक परिजनों को लगी, तो पीड़िता की माता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 5G/6 पोक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:–

1. विकास पुत्र लालमदन, निवासी नरकटहा टोला रजही, थाना पनियरा, महराजगंज उम्र 19 वर्ष ( शैक्षिक योग्यता– 9वी)
2. राजन पुत्र दीपचंद, निवासी नरकटहा टोला रजही, थाना पनियरा, महराजगंज उम्र 21 वर्ष ( शैक्षिक योग्यता–इण्टरमीडिएट)
3. मनीष पुत्र संदीप, निवासी चेहरी, थाना कोतवाली, महराजगंज (उम्र 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता– 9वी)|

बरामदगी का विवरण:-

1. घटना से संबंधित 03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन|

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. संजय कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, थाना पनियरा)|
2. उ0नि0 संदीप यादव (थाना पनियरा)|
3. उ0नि0 प्रणव कुमार ओझा (थाना पनियरा)|
4. उ0नि0 शशिकांत यादव (थाना पनियरा)|
5. उ0नि0 उदयभान यादव (थाना पनियरा)|
6. उ0नि0 अमित कुमार राय (थाना पनियरा)|
7. हे0का0 रणजीत सिंह (थाना पनियरा)|
8. रि.का. हिमांशु श्रीवास्तव (थाना पनियरा)|

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *