नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों को एसपी ने किया सम्मानित !

साहस और मानवता की मिसाल बने कक्षा 10 के कृष्णा गुप्ता व सद्दाम हुसैन !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

12 सितंबर 2026 : थाना निचलौल क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दो कक्षा 10 के छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में उतरकर महिला की जान बचा ली। मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहडवल, थाना निचलौल ने तेज बहाव के बीच साहस का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। दोनों छात्रों के इस साहसिक प्रयास की पुलिस प्रशासन ने सराहना की। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों छात्रों को अपने कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने उनके साहस और मानवीय संवेदना की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संकट के समय दोनों छात्रों ने जिस निस्वार्थ भावना और साहस का परिचय दिया, वह समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। छात्रों के इस कार्य की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts