सोनभद्र ओबरा बांध के आसपास बढ़ी सतर्कता, तटवर्ती गांवों के लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

27 अगस्त 2026 : वर्षा ऋतु में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत ओबरा बांध के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। बांध का पूर्ण जलस्तर (एफआरएल) 193.24 मीटर है। अधिक वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने पर बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं। गेट खुलने की स्थिति में बांध से निकलने वाला पानी रेणु नदी के माध्यम से करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा, जिससे नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, बर्दिया और सिंदुरिया समेत तटवर्ती गांवों के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। चंचलिया पनारी के गुडूर व चकाड़ी टोला, खेवंधा तथा बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया क्षेत्र के अलावा थाना जुगैल, ओबरा और चोपन क्षेत्र में नदी किनारे आबाद लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी, घाट, जलाशय और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा बच्चों और बुजुर्गों को नदी के आसपास न जाने देने की अपील की है। सायरन, लाउडस्पीकर अथवा प्रशासन-पुलिस की ओर से जारी किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लेने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। अधिकारियों ने अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आपात स्थिति में लोगों से नजदीकी पुलिस थाना, चौकी अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

सिटी क्राइम ब्यूरो चीफ ओबरा तुषार गोयल की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts