उत्तर प्रदेश : महराजगंज
25 अगस्त 2025 : कस्बे में चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बीच सोमवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने गोदामों और दुकानों पर जांच अभियान चलाया। करीब 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी की कीमत इन दिनों बढ़कर 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने स्टॉक और खरीद-बिक्री का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एमओ भूपेंद्र प्रताप, एआरओ धर्मेंद्र कुमार और एसआई हर्षवर्धन श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने नौतनवा कस्बे की दो प्रमुख दुकानों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दुकानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक, खरीद-बिक्री और भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। जांच के दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध स्टॉक और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक जांच में स्टॉक और संबंधित व्यवस्थाएं नियमानुसार मिलीं तथा किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। वहीं, इंडो-नेपाल सीमा से सटे बाजारों में चीनी की नेपाल तस्करी की शिकायतें भी समय-समय पर सामने आती रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में मांग बढ़ने पर बिचौलियों द्वारा चीनी की बोरियों का बड़े पैमाने पर भंडारण किए जाने की आशंका जताई जाती है। इससे स्थानीय बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा होने और कीमतों में तेजी आने की संभावना रहती है। आपूर्ति विभाग की इस जांच के बाद अब अवैध भंडारण, कालाबाजारी और तस्करी पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



