उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
20 मार्च 2026 : गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर से 50 किलोमीटर उत्तर में, हिमालय की तराई में, पवह नदी के तट पर शक्तिपीठ माता आद्रवन वासिनी (लेहड़ा देवी) का मंदिर स्थित है। शारदीय नवरात्र में यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। इस शक्तिपीठ को माता आद्रवन वासिनी के नाम से पुकारा जाता है क्योंकि यह आद्रवन में स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय इसी आद्रवन में बिताया था। पांडव पुत्र भीम ने इस मंदिर की पिंडी में देवी मां की आराधना की थी। इसके अतिरिक्त, छठवीं शताब्दी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में इस मंदिर का उल्लेख किया था। यह 606 ईस्वी से 647 ईस्वी के मध्य की बात है, जब सम्राट हर्षवर्धन का शासन था। ह्वेनसांग इस दौरान 16 वर्षों तक भारत में रहे थे। मंदिर से जुड़ी एक अन्य किवदंती के अनुसार, एक बार पवह नदी में एक कन्या नाव से दूसरी ओर जा रही थी। नाविक के दुर्व्यवहार पर कन्या ने अपना देवी रूप प्रकट किया, जिससे नाव नाविक सहित डूबने लगी। नाविक की क्षमा याचना पर देवी ने कहा कि वह इस नदी तट पर अपनी छाया छोड़ जाएंगी और भक्त पूजा के समय उसे भी श्रद्धा से देखेंगे। मंदिर की पिंडी के उत्तर में नाव पर देवी और नाविक की प्रतिमाएं आज भी मौजूद हैं। प्रत्येक नवरात्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश, गोरखपुर और नेपाल जैसे दूरस्थ स्थानों से लाखों श्रद्धालु पैदल चलकर देवी दर्शन के लिए आते हैं। शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी महन्थ श्री देवीदत्त पाण्डेय के उत्तराधिकारी संतोष कुमार पांडेय और उनका परिवार मंदिर की सेवा में लगा रहता है। सुबह-शाम की आरती और पूजा-पाठ इन्हीं के परिवार के सदस्यों द्वारा की जाती है।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






