उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी
25 अगस्त 2026 : भूखे को भोजन, बेघर को मकान और बीमार को इलाज, मानव धर्म के सिद्धांत पर चल रही संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा देशव्यापी मुहिम जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा जनपद में मानवता की नई परिभाषा गढ़ रही है। जिले के दसों अत्यंत गरीब, बेसहारा और असहाय परिवारों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्हें हर तरफ से निराशा मिलने के बाद संत रामपाल जी महाराज जी की ओर से जीवनदान मिला है।परिजनों ने बताया कि शासन-प्रशासन के कई चक्कर काटने के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने हताश होकर YouTube पर संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के वीडियो देखें और दिए नंबरों पर प्रार्थना लगाई।प्रार्थना प्राप्त होते ही संत जी ने लखीमपुर सर्वे टीम को तत्काल आदेश दिए। टीम ने 48 घंटे के अंदर गांव-गांव जाकर भौतिक सत्यापन किया और रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट आते ही सभी 10 घरों में अन्नपूर्णा किट भेज दी गई।प्रमुख लाभार्थियों में तहसील मितौली के गांव सुनौरा निवासी कमल किशोर शुक्ला, तहसील सदर के राजेंद्र सिंह, तहसील लखीमपुर की संध्या गुप्ता, आँचल देवी, रामश्री और तहसील पलिया के कमलेश सिंह सहित दसों परिवार शामिल हैं। किट में एक परिवार के एक महीने का पूरा राशन है आटा, चावल, चना दाल, उड़द दाल, सरसों तेल, चीनी, चाय पत्ती, दूध पाउडर, गरम मसाला, नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन व डिटर्जेंट पाउडर। यह सहायता एक बार नहीं, बल्कि जब तक परिवार आत्मनिर्भर नहीं हो जाता, हर महीने दी जाएगी। सिर्फ राशन ही नहीं, मकान और इलाज भी, और शिक्षा भी कराई जा रही है जिला कार्डिनेटर रवि कुमार वर्मा ने बताया कि संत रामपाल जी की यह मुहिम सिर्फ लखीमपुर तक सीमित नहीं है। उनके मार्गदर्शन में पूरे भारत में लाखों परिवारों को राशन के साथ-साथ पक्का मकान, बीमारों का निःशुल्क इलाज और अनाथ बच्चों की शिक्षा व कपड़ों की व्यवस्था भी कराई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हरियाणा-पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी संत जी के अनुयायियों ने हजारों एकड़ जलमग्न फसलों से अपने निजी मोटर-पाइप लगाकर पानी निकाला था, जिससे हजारों किसानों को आत्महत्या से बचाया जा सका था। जगत गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का स्पष्ट संदेश है – जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा के तहत हर भूखे को भोजन देना ही सच्ची सेवा है। इसी मानवतावादी सोच के साथ अन्नपूर्णा सेवा आज देश के कोने-कोने में लाखों घरों में उजाला बन रही है।”
मण्डल प्रभारी लखनऊ नवनीत कुमार की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



