जन चौपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश !

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर 6 में से 5 मामलों का कराया त्वरित निस्तारण !

तीन घरेलू और दो नाली के विवाद सुलझे, जमीन से जुड़ा एक मामला राजस्व टीम को सौंपा गया !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

22 अगस्त 2026 : डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही साइबर अपराध व सामाजिक सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चौकी प्रभारी रामनगर अनीश सिंह के नेतृत्व में आयोजित जन चौपाल में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में लोगों ने पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य नागरिक सुविधाएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद मातहतों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उधर, गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने चौकी क्षेत्र सुभाष चंद्र बोस (अनुराग सिंह नगर) में जन चौपाल लगाई। चौपाल में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 मामलों का पुलिस टीम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। घरेलू विवाद से जुड़े 3 और नाली विवाद के 2 मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। जमीनी विवाद से जुड़ा 1 मामला निस्तारण के लिए लंबित रहा, जिसके लिए राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को साइबर ठगी, हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930) और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts