
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
4 जून 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने की। इस दौरान परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग और अन्य अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों, कर्मचारियों अथवा पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक को परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



