उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का संचालन करने और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का शाहपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड और 16 बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ऑनलाइन लेनदेन और गेमिंग पोर्टल से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल के माध्यम से बैंक खातों का इस्तेमाल कर सट्टे की रकम का लेनदेन करता था। पुलिस के मुताबिक कथित मुख्य सरगना नीतीश सिंह एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। वहीं अन्य गिरफ्तार आरोपी अभय कुमार सिंह, वाजिद चौधरी, साहिल चौधरी और मुन्ना कुमार स्नातक स्तर के छात्र बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे ‘रेडी अन्ना’ नामक पोर्टल का पैनल खरीदकर उसकी ब्रांच के रूप में कार्यालय संचालित कर रहे थे। लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे और इन खातों के माध्यम से सट्टेबाजी की रकम का लेनदेन किया जाता था। पुलिस के अनुसार प्रतिदिन लाखों रुपये के लेनदेन से होने वाली कमाई को आरोपी आपस में बांटते थे। गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह की तकनीकी भूमिका अहम रही। वहीं थाना अध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस टीम ने डिजिटल सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरोह से जुड़े बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय, सत्यम सिंह, चंद्रभान सिंह, सुदीप सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



