मासूम की अस्मत से खिलवाड़ करने वाला दरिंदा चढ़ा पुलिस के हत्थे, चिलुआताल पुलिस ने भेजा जेल !

दहशत में था पीड़ित परिवार: थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम ने बिछाया जाल !

सलाखों के पीछे पहुंचा गुनहगार: अब अदालत के कटघरे में हिसाब देगा आरोपी !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

18 अगस्त 2026 : रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात में चिलुआताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक बेबस नाबालिग बच्ची की मासूमियत को रौंदकर उसकी जिंदगी में अंधेरा घोलने वाला दरिंदा आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। जिले में मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना रहे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के स्पष्ट निर्देशों पर पुलिस लगातार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह की देखरेख में उप-निरीक्षक आशीष सिंह व कांस्टेबल अंकित दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इंसाफ दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम खुटवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने डरा-धमकाकर बहला-फुसलाकर मासूम बच्ची का अपहरण किया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस वारदात से पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में रात-दिन एक किए हुए थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को धर दबोचा। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि मासूम बच्चियों के साथ ऐसी दरिंदगी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे अदालत के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts