उत्तर प्रदेश : महराजगंज
18 अगस्त 2026 : भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की सतर्कता के चलते थाईलैंड की एक महिला को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान महिला के पास से कथित तौर पर संदिग्ध भारतीय दस्तावेज मिलने के बाद आव्रजन अधिकारियों ने उसे सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सोनौली सीमा पर आव्रजन विभाग की टीम नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक विदेशी महिला भारत में प्रवेश के लिए पहुंची। महिला ने अधिकारियों के समक्ष अपना पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत किया, लेकिन उसकी भाषा और बातचीत के तरीके को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद महिला से पूछताछ के साथ उसके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त बताते हुए खुद को थाईलैंड का निवासी बताया। जांच के दौरान उसके पास मौजूद कुछ भारतीय दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि महिला पूर्व में कई बार भारत आ चुकी है। वह नेपाल के रास्ते वृंदावन और मथुरा भी जाती रही है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड में उसका कपड़ों का कारोबार है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला के पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे, उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



