फरेन्दा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

13 अगस्त 2026 : वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष फरेन्दा राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 229/2026 में वांछित अभियुक्त आशीष सहानी (23) पुत्र रूदल, निवासी ग्राम हरनामपुर, टोला भरोहिया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर को आनन्दनगर रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वादिनी की तहरीर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल निखिल राय और आरक्षी वैभव गुप्ता शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Similar Posts