उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
20 अप्रैल 2026 : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
गैस किल्लत पर सख्ती:-
नौतनवा क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठते ही मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुधारने और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन तार का मामला, विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर भी चिंता जताई गई। इस पर विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रोजगार सेवकों के मुद्दे पर पहल, रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार को खत्म कराने के लिए उपायुक्त स्वरोजगार को प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर, सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए हेलमेट सहित यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
1. योजनाओं की समीक्षा में सामने आए आंकड़े|
2. बैठक में अधिकारियों ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की|
3. वृद्धावस्था पेंशन: 1,69,935 लाभार्थी|
4. निराश्रित महिला पेंशन: 49,298 लाभार्थी|
5. दिव्यांगजन UDID: 17,946 कार्ड जारी|
6. प्रधानमंत्री आवास: 387 आवास पूर्ण|
7. मनरेगा: 55.07 लाख मानव दिवस सृजित|
8. पीएम किसान योजना: 3,69,495 किसानों को 21वीं किश्त|
9. कुल DBT ट्रांसफर: ₹1795.61 करोड़|
10. आंगनबाड़ी: 1099 केंद्रों में पोषण वाटिका व अन्य कार्य|
11. आभा आईडी: 77% लक्ष्य पूरा|
मंत्री का सख्त संदेश:-
बैठक के अंत में मंत्री ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम जनता की समस्याएं उठाना है और अधिकारियों का काम उनका समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, दिशा समिति के निर्देशों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पालन करें| जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें| योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाएं बैठक में रहे मौजूद| बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायकगण प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
निष्कर्ष:-
दिशा बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




