उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
1 अगस्त 2026 : दिनांक 31 जुलाई को नैनीताल बैंक ने अपने 105वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर शाखा में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर एवं नेत्र परीक्षण किया। आवश्यकता अनुसार परामर्श देने के साथ-साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। नेत्र जांच के दौरान कई लोगों की दृष्टि की जांच कर उन्हें आगे के उपचार के लिए आवश्यक सलाह दी गई।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि नैनीताल बैंक केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन करता रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर उसी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने बैंक के 105 वर्ष के गौरवपूर्ण सफर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंक की निरंतर प्रगति और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने नैनीताल बैंक की इस पहल की सराहना की।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/







