कैम्पियरगंज में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, नौ लोग हिरासत में !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
12 अगस्त 2026 : कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बेलमा टोला सोहतउवां गांव में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल युवक आर्यन गौड़ और युवती संजना यादव को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी रामसमुझ यादव पुत्र ओरी यादव और उनकी पत्नी प्रमिला के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विवाद के बाद प्रमिला ने अपने मायके से पिता, भाई, चाचा समेत अन्य लोगों को बुला लिया। दोनों पक्ष मौके पर बैठकर आपसी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पत्नी के भाई का लड़का अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना पीआरवी को मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर आर्यन गौड़ और संजना यादव घायल अवस्था में मिले। पीआरवी कर्मियों ने दोनों को तत्काल अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के स्तर से दोनों घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें समय से उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पति पक्ष की ओर से पांच तथा पत्नी और उसके मायके पक्ष की ओर से चार लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



