महराजगंज: मदरसे की करतूत उजागर करने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

8 अगस्त 2026 : निचलौल मदरसे में छात्रों की कथित पिटाई का वीडियो सामने लाकर खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। खबर से नाराज लोगों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना रेस्टोरेंट परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मौलाना द्वारा तालिब-इल्मों (छात्रों) की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पत्रकार ने वायरल वीडियो से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आरोप है कि इसी खबर से नाराज मदरसे के मौलाना के करीबियों ने पत्रकार को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि पत्रकार को निचलौल थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर में घेरकर उसके साथ मारपीट की गई। हमले के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पत्रकार के साथ बर्बरता की। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पत्रकार पर हमला करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts